महासमुंद : धारदार हथियार लहराते युवक गिरफ्तार

महासमुंद. पुलिस को 28 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिला की एक ब्यक्ति अटल नगर पानी टंकी के सामने नयापारा महासमुन्द में अपने हाथ मे एक लोहे का धारदार तलवार जैसा हथियार लेकर लहरा रहा है और लोगो को डरा धमका रहा है, जिसे आने जाने वाले लोग देख कर डर व भयभीत होकर दहशत से इधर उधर दौड रहे है, सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थल अटल नगर पानी टंकी के सामने नयापारा महासमुन्द पहुची , तो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार तलवार जैसा हथियार लहराते हुये लोगो को डराते धमकाते दिखा, एवं लोग भागते फिरते दिखे। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम शाहिल कुरैशी पिता करिमुल्ला कुरैशी उम्र 23 वर्ष सा0 वार्ड न0 6 नयापारा महासमुन्द थाना महासमुन्द थाना व जिला महासमुंद का होना बताया। जिसके पास से लोहे का धारदार तलवार जैसा हथियार जिसकी कुल लम्बाई मुठ सहित 45 सेमी, मुठ की लम्बाई 13 सेमी है, गोलाई 7 सेमी एवं फल की लम्बाई 32 सेमी ,चौडाई 4 सेमी करीबन है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25-LKS, 27-LKS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















