महासमुंद : कपडा़ दुकान से नगदी रकम सहित कपडा़ ले उड़े चोर

महासमुंद (काकाखबरीलाल). चंद्रशेखर देवांगन ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 17 पुरानी बस्ती गोड़पारा महासमुंद का निवासी है वर्षा रेडिमेंट कपड़ा दुकान गोलबाजार महासमुंद का मालिक है दिनांक 17.07.2022 के सुबह करीबन 09 बजे के आसपास वह रोज की भांति अपने दुकान को खोलने पर दुकान के अंदर का कपड़ा बिखरा हुआ पड़ा था एवं गल्ला खुला हुआ था। तथा दुकान के प्रथम मंजिल जाकर देखने पर वहां पर भी सामान वगैरह अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था तथा दुकान का रोशनदान टूटा हुआ था। दुकान के सामानों का मिलान करने पर कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिनांक 16-17.07.2022 के दरम्यानी रात को दुकान के प्रथम मंजिल की रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ला में रखे नगदी रकम लगभग 3000 रूपये तथा जींस पैट, शर्ट व अन्य कपड़े अनुमानित 25000 रूपये जुमला कीमती 28000 रूपये को चोरी कर ले गया था पुलिस ने 457-IPC, 380-Ipc के तहत मामला दर्ज किया है.
























