सरायपाली: आर.एस. इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल बगाईजोर में वार्षिकोत्सव सह फुलझर सम्मान समारोह का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).आर.एस. इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल बगाईजोर में 27जनवरी को वार्षिकोत्सव सह फुलझर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चतुरी डीग्रीलाल नंद विधायक सरायपाली, अध्यक्षता गिरधारी साहू अध्यक्ष कोलता समाज कुल कार्यकारिणी रायपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि अमृत पटेल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली, सीता अमृत पटेल पूर्व मंडी अध्यक्ष सरायपाली,आर.एस.साहू संरक्षक आर.एस.इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल बगाईजोर, नरेन्द्र साहू स्कूल संचालक,फुलझर सम्मान चयन समिति के सदस्य खेमराज पटेल, ध्रुव मलिक, के.आर.चौधरी, डॉ. पी.साहू, सी एल पुहुप,तोषराम पटनायक,ललित कुमार साहू, जयंत बारीक,धर्मेंद्र नाथ राणा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ चातुरी नंद विधायक सरायपाली द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, पंजाबी,गेड़ी नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू के द्वारा प्रतिवेदन वाचन किया गया। फुलझर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए फुलझर सम्मान समारोह के अंतर्गत फुलझर विरासत सम्मान से कैलाश शंकर प्रधान को शिक्षा, यशवंत बरीहा को शिक्षा एवं समाज सेवा,पुनीत राम चौधरी को शिक्षा एवं समाज सेवा में अविस्मरणीय योगदान के लिए श्रीफल,अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।फुलझर प्रतिभा सम्मान के आठ विधाओं में हरिचरण प्रधान समाज सेवा, अमृतलाल पटेल साहित्य ,द्वारपाल प्रसाद पांडे शिक्षा, लिंगराज पटेल कला,योगेश कुमार बढ़ाई पर्यावरण, सिस्टर एलिजाबेथ दास चिकित्सा, आजाद युवा समिति रोहिना खेल, भूपेंद्र साहू को कृषि के लिए श्रीफल, अंग वस्त्र ,मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चातुरी नंद द्वारा अपने उद्बोधन में सम्मानित महानुभावों के योगदान को रेखांकित कर फुलझर क्षेत्र का गौरव एवं प्रेरणास्त्रोत बताया। अध्यक्षता कर रहे गिरधारी साहू ने इस सम्मान समारोह के आयोजन के लिए आर.एस.इंग्लिश मिडियम स्कूल बगाईजोर को साधुवाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पालकों एवं क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक- शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं, का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार साहू एवं आभार प्रदर्शन एम.एम.साहू द्वारा किया गया।
























