नौकरी-विज्ञापन

नौकरी:बीएसएनएल में अप्रेंटिस के 44 पदों पर निकली भर्ती

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अप्रेंटिस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बीएसएनएल द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट http://portal.mhrdnats.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ये भर्तियां एक साल के लिए की जा रही हैं। उम्मीदवार बीएसएनएल भर्ती 2022 के लिए 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैंपदों की संख्या : 44

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख : 22 जून 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 19 जुलाई 2022

सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख : 30 जुलाई 2022

सिलेक्शन लिस्ट की घोषणाः अगस्त में

योग्यता

अप्रेंटिस उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से डिप्लोमा और ग्रेजुएशन डिग्री हो या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अप्रेंटिस ट्रेनिंग कर चुके या कर रहे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन नहीं करें।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

सैलरी

बीएसएनएल अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों को 8000 रुपये प्रति माह मिलेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!