छत्तीसगढ़

सरायपाली : पाइप लाइन के लिए सरपंच ने खोद डालीं लाखों की लागत से बनीं सड़क

सरायपाली के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत भगत सरायपाली में पंचायत के सरपंच द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए लोकनिर्माण विभाग के सड़क को जेसीबी मशीन लगाकर खोदने का मामला सामने आया है। हम आपको बता दें कि केलेंडा से महासमुंद जिले के अंतिम छोर तक भगत सरायपाली होते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है जो पड़ोसी जिला रायगढ़ के बरमकेला ब्लॉक को जोड़ता है , इसी सड़क पर ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा बगैर किसी अनुमति के जेसीबी चलाकर उखाड़े जाने से लाखों की लागत से बनी सड़क को नुकसान पंहुचा है । सड़क खोदे जाने कि इस मामले को लेकर जब सरपंच से चर्चा करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!