तुमगांव: युवक द्वारा पीकप को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने से युवक की दर्दनाक मौत

गोंविद राम विनायक ने तुमगांव आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पीढी में रहता हैं , खेती किसानी का काम करता हैं , दिनांक 15.04.2022 को पीकअप क्रमांक CG 04 LX 9331 में बैठकर ग्राम हरदीडीह में छट्टी कार्यक्रम में टेन्ट लगाने गांव के सनत निषाद, मिथलेश निषाद, गजेन्द्र निषाद, रघु निषाद, दुर्गेश, भुनेश्वर तथा छोटू के साथ गये थे। छट्टी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीकअप क्रमांक CG 04 LX 9331 में बैठकर वापस आ रहे थे पीकअप को सनत निषाद चला रहा था कि दिनांक 16.04.2022 के रात्रि करीबन 03.30 बजे ग्राम जोबा के पास पहुंचे थे कि पीकअप क्रमांक CG 04 LX 9331 के चालक द्वारा वाहन पीकअप को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक पीकअप के सामने गाय आ जाने के कारण ब्रेक मारने से वाहन में बैठे मिथलेश निषाद जमीन पर गिर गया, जमीन पर गिरने से सिर में चोंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गया है। पीकअप में बैठे अन्य किसी कों चोंट नहीं आया है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर धारा 304-A-IPC का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
























