बसना

पिता के निधन के बाद होशियार भाई बहन की पढ़ाई के लिए नीलांचल बना सहारा

पिता के गत वर्ष निधन के बाद मंगल दास को पैसे की कमी से छोड़ना पड़ा पढ़ाई

काकाखबरीलाल/बसना(शहर)। बसना से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उड़ीसा सीमा से लगे ग्राम हाडापथरा के दो भाई बहन नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल से उनके दफ्तर में मिले, छोटी बहन कुशमोती दास ने बताया कि उनकी पढ़ाई की दिली इच्छा है लेकिन पिछले वर्ष पिता के निधन के बाद आर्थिक हालत खराब होने के कारण चाह कर के भी आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. छोटी बहन कुशमोती दास ने रुंधे हुए गले से आगे बताया कि पिछले वर्ष लीवर फेल हो जाने के कारण बीमारी से उनके पिताजी का निधन हो गया. वह गरीबी में जीवन बसर कर रहे थे. तथा बीमारी से पापा की इलाज में काफी पैसे खर्च होने के कारण आर्थिक हालत खराब हो जाने तथा पैसे की कमी के कारण भैया कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सके. उन्हें 1 साल से कॉलेज की पढ़ाई से वंचित होना पड़ा . इस वर्ष मैं भी कक्षा 12वीं में 83 प्रतिशत अंक हासिल कर आगे कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर कुछ बनना चाहती हूं. पिता का साया सर से हटने के बाद तथा पैसे की कमी आगे की पढ़ाई में रोड़ा बन रहा है.जबकि मेरे मेरे भैया शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरोली में सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक हासिल कर भी आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं.

पांव छू कर रोते हुए अपनी आप बीति सुना रहे बेटी कुमारी कुशमोती दास के सर पर हाथ फेरते हुए नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल ने भाव विभोर होकर कहां की ऐसे ही असहाय कमजोर और प्रतिभावान बच्चों को उनकी प्रतिभा को निखारने असहाय लोगों की सेवा करने तथा गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे बच्चों को आगे की पढ़ाई मैं मदद करने के उद्देश्य से ही नीलांचल सेवा समिति की स्थापना की गई है. आप दोनों बेटी बेटा के सर से पिता का साया जरूर उठ गया है. लेकिन आप दोनों प्रतिभावान बच्चों के लिए नीलांचल सेवा समिति सर से उठे पिता के साया का विकल्प बन कर आप दोनों की पढ़ाई में मदद करने का प्रयास करेगा. श्री अग्रवाल ने दोनों भाई बहन को आर्थिक सहायता प्रदान कर कॉलेज की पढ़ाई करने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किए. कु . कुशमोती दास , मंगल दास के अलावा पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता के लिए कुमारी अनीता चौहान ग्राम खैराखुटा संपत अग्रवाल से मिले. नीलांचल सेवा समिति द्वारा कुमारी अनीता चौहान को भी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई इसके अलावा अमर सिंह ठाकुर ग्राम खैरझुडी नेत्र चिकित्सा सहायता के लिए मिले . नीलांचल सेवा समिति द्वारा अमर सिंह ठाकुर के निशुल्क नेत्र चिकित्सा हेतु गणेश विनायक आई हॉस्पिटल भेजा गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!