छत्तीसगढ़
सरायपाली : Lic शाखा प्रबंधक प्रदीप साहू द्वारा छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

सरायपाली( काकाखबरीलाल). सरायपाली शहर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम सरायपाली द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं इसी कड़ी में आज शाखा प्रबंधक प्रदीप साहू व सहायक शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिह के द्वारा शासकीय हाई स्कूल कलेंडा और विरकोल में पिछले सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया . इस अवसर पर प्राचार्य व भारतीय जीवन बीमा सलाहाकार बाबुलाल साहु और समस्त स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
AD#1























