छत्तीसगढ़

खेत में काम करने गए किसान पर दो हाथियों ने बोला धावा … किसान घायल

बिलाईगढ़ क्षेत्र से एक दुखद खबर मिली है। यहां खेत में काम करने गए एक किसान पर दो हाथियों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान गंभीर रूप से घायल है। घायल किसान को बिलासपुर हास्पिटल में भर्ती किया गया है। वन विभाग ने घायल किसान के इलाज के लिए तत्काल सहायता राशि दी है। वन विभाग ने बताया क्षेत्र में करीब 14 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल ने अर्जुनी क्षेत्र के बिलारी गांव में लगभग 25 किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों का एक बड़ा दल एक गांव से दूसरे गांव घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं। वन विभाग ने अभी तक कोई कड़ा कदम उठाया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!