छत्तीसगढ़

तब्बल, फरसा और टंगिया जैसे घातक हथियारों से एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला …. हालत नाजुक

बिलाईगढ़ में पैसे लेन देन के विवाद को लेकर उत्पन्न झगड़े में एक परिवार ने चार लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने तब्बल, फरसा और टंगिया जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया है। इस हमले में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम अमलडीहा में यह घटना हुई है। यहां रहने वाले एक परिवार ने टुंडरी निवासी एक परिवार से 4 लाख रुपए उधार लिए थे। कई तगादों के बावजूद कर्ज की वापसी नहीं कर रहे थे। आज कर्जदार परिवार ने कर्ज देने वाले परिवार को अपने गांव यानी अमलीडीहा बुलाया। दोनों पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर ही बात शुरू हुई, लेकिन कुछ नोक-झोंक के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े में कर्ज लेने वाले परिवार ने कर्ज देने वाले परिवार के चार सदस्यों पर तब्बल, फरसा और टंगिया जैसे हथियारों से जानलेवा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उधार दिए अपने पैसे की वापसी की उम्मीद में गए उन लोगों पर इस कदर बेहरहमी से हमला किया गया है, कि चारों बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसमें से दो की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिनके नाम विशाल कुर्रे और विश्वकर्मा कुर्रे बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रिफर किया गया है। पुलिस तक घटना की सूचना पहुंच चुकी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!