
पिथौरा-ग्राम कोकोभांठा मे आयोजित एक दिवसीय रामायण मे संसदिय सचिव, बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने अपनी उपस्थिती प्रदान करते हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के कोकोभांठा पहुचने पर ग्रामिणो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने भगवान श्रीराम, माता सीता व रामायण जी की पूजा अर्चना कर गांव के सर्वांगीण विकास, अमनचैन व आमनागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी इस सुन्दर रामायण पाठ आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्राम के नागरीकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण के पात्रों की भूमिका तथा उनके जीवन चरित्र हमें बहुत कुछ संदेश देते है, उनके द्वारा दिए गए संदेशों व दिखाए गए मार्गो को हम सभी को अपने जीवन मे अनुशरण करना चाहिए, भगवान राम ने अपनी लीला में मानव व प्राणीमात्र के लिए जो आदर्श स्थापित किए हैं, वे आदर्श हर युग एवं हर काल में पूर्ण रूप से प्रासांगिक हैं, उन्ही आदर्शो पर चल कर ही हम राम राज की परिकल्पना को प्राप्त कर सकते हैं।
























