छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव…

दगौरी रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले की गुत्थी पुलिस सुलझा ली है। पता चला है अवैध संबंध के चलते दो युवकों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को पकड़ पूछताछ कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले में जल्द खुलासा कर सकती है। शनिवार की सुबह जीआरपी थाना प्रभारी जीआर राठिया को सूचना मिली कि दगौरी स्टेशन से कुछ दूर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। शव को देखकर ही पहली नजर में हत्या की आशंका जताई गई। दरअसल, जिस पटरी पर शव को मिला, उस ट्रैक से कोई गाड़ी ही नहीं गुजरी थी। शव की जांच करने पर पता चला कि युवक के सिर में कई जगह गंभीर चोंटों के निशान हैं। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की और युवक की पहचान करने की कोशिश की। तब कुछ ग्रामीणों ने युवक की पहचान मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के मोहभट्‌ठा निवासी राजू उर्फ विभीषण वर्मा (30 साल) के रूप में की थी।

इस बीच पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। पूछताछ में पता चला कि राजू गांव में जूता-चप्पल की दुकान चलाता था। उसका भाई हेमंत वर्मा की भी कपड़े की दुकान है। पुलिस को आशंका है कि घटना शुक्रवार की देर रात की है। वहीं पुलिस को जांच में मौके से खून लगे पत्थर और युवक के शरीर पर खून के निशान मिले थे। इसी वजह से पुलिस को पहले से ही युवक की हत्या का शक था। मामले में यह भी पता चला था कि शुक्रवार रात को जब राजू के भाई ने उसे फोन किया था। तब उसने बताया था कि वह दोस्त के साथ है। राजू शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था।

जांच के दौरान पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया। युवक के पास से दो मोबाइल मिले थे। मोबाइल की जांच के बाद उसमें काल करने वालों की जानकारी जुटाई गई। इसी आधार पर और सीसीटीवी फुटेज में संदेहियों की पतासाजी की गई। शराब दुकान तक पहुंचा डॉग पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली थी। जांच के दौरान डॉग घटनास्थल से पहले प्लेटफॉर्म तक गया। इसके बाद वहां से स्टेशन से कुछ दूर स्थित शराब दुकान तक भी गया था। पुलिस शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी। शराब दुकान व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस ने इस मामले में दो युवकों की पहचान की। उनका नाम चित्रसेन साहू व कीर्ती यादव बताया गया। पुलिस ने उन्हें बलौदाबाजार से पकड़ लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने अवैध संबंध के चलते राजू की हत्या करना बताया है। हालांकि, पुलिस अभी उन्हें लेकर घटनास्थल गई है। साथ ही इस पूरे मामले में दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने युवक की हत्या कर हादसा का रूप देने के लिए शव को पटरी पर लाकर रख दिया था। 10 दिन पहले बेटा पैदा हुआ राजू के परिजन अलग-अलग व्यापार करते हैं। राजू की शादी हुए सात साल से भी ज्यादा समय हो गया था। लेकिन, उसकी संतान नहीं हो रही था। बताया जा रहा है कि 10-12 दिन पहले ही उसका बेटा हुआ है। इसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन राजू की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

 

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!