छत्तीसगढ़

अराईस इंस्टिट्यूट सरायपाली के डायरेक्टर इन्द्र कुमार ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के डारेक्टर इन्द्र कुमार डनसेना ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

अराईस इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के डारेक्टर इन्द्र कुमार डनसेना ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की माता रानी से प्रार्थना की है। नवरात्रि की पर्व पर जारी अपने बधाई संदेश में डनसेना जी ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ आदिशक्ति स्वरूपा देवी माँ दुर्गा जी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा आराधना की जाती है,श्रद्धालु भक्त व्रत रखते हैं और नौ कन्या पूजन कर भोजन कराया जाता है
उन्होंने कहा कि देवी को आदिशक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान,गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें। डनसेना जी ने कहा कि त्यौहार के दिनों में हम सभी को कोरोना संक्रमण के प्रति अधिक सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!