छत्तीसगढ़
बसना: आखिर क्या बात हुई कि पत्नी का गला दबाकर पति ने उतार दिया मौत के घाट, आरोपी पुलिस के हत्थे चढा़

जिले के इंद्रपुर गांव से हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आक्रोशित पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बसना थाना क्षेत्र का है, जहां इंद्रपुर निवासी बलाराम पटेल ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अकसर किसी बात को लेकर विवाद होता था, आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के बीच अचानक बौखलाए पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
AD#1
























