छत्तीसगढ़

नीट की परीक्षा देने आई छात्रा की करंट लगने से मौत

नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई छात्रा की कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, पायल पिता गजाधर राम गंगेले (21 वर्ष) नीट की परीक्षा देने के लिए धमतरी से प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी. यहां कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आने से बेसुध हो गई. परिजन जब तक सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. नेवई थाना इलाके में घटित घटना की पुलिस जांच कर रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!