सरायपाली

सरायपाली :कृष्ण कुंज का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने लगाई आग पौधे जलकर राख

सरायपाली (काकाखबरीलाल). नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए कृष्ण कुंज में किन्हीं शरारती तत्वों के द्वारा आग लगा दिए जाने के कारण वहां लगे सैकड़ों पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। विगत दिनों कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ पौधों की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज योजना की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में नगर पालिका सरायपाली में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कृष्ण कुंज का निर्माण कराया गया है, जिसमें लगभग 1.5 हेक्टयर भूमि पर 900 नग पौधे लगाए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीती रात कृष्ण कुंज का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा वहाँ आग लगा दी गई, जिसमें सैकड़ों पौधे जलकर खाक हो गये हैं। इस संबंध में सरायपाली वन परिक्षेत्र अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने अधिकारिक रुप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!