छत्तीसगढ़
सरायपाली: पुलिस ने अवैध कबाड़ से लोड ट्रक को धर दबोचा

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर सरायपाली थाना टीआई आशीष वासनिक व उनके स्टाफ द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई करने मुखबिरों के जरिये सूचनातंत्र मजूबत करने का फायदा मिल रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर की रात्रि ओड़िसा से रायपुर की ओर जा रही एक ट्रक OD15 AN 1725 में करीब 20-22 टन का कबाड़ लोड होकर अवैध रूप से खपाए जाने के लिए लाया जा रहा था जिसे NH 53 हाईवे पे नाकेबंदी कर पकड़ा गया। वाहन में करीब 5लाख 88 हजार रूपये के कबाड़ लोड़ थे, जिसकी जप्ती कर वाहन के चालक धनपद पिता नंदलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चकरदीया थाना गौरीचक जिला पटना बिहार के विरुद्ध अवैध कबाड़ के चोरी होने के संदेह पर इस्तगाशा धारा 41/(1)(4)/379की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है
AD#1





























