छत्तीसगढ़

SI ने महिला को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 साल तक किया दुष्कर्म…. मामला दर्ज

बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक SI के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी SI ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया है। शादी के बाद भी धमकी देकर उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

दोनों की अलग-अलग जगह हो गई शादी

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की है। महिला ने बताया कि 16 साल पहले 2004 में वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी । इस दौरान उसकी पहचान अजयकांत तिवारी से हुई । पहचान के कुछ दिन बाद अजय ने युवती को प्रपोज कर दिया। प्यार के झांसे में आई युवती के साथ अजय ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद युवक आरक्षक बन गया। बाद में उसका चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर भी हो गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले युवक की शादी हो गई। वहीं, पीड़िता की भी दूसरी जगह शादी हो गई।

इसक बाद भी वह वर्दी का रौब दिखाकर और पुराने फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर संबंध बनाता रहा। बार – बार की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अब पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ है। विभागीय अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सिविल लाइन थाने में भी आया था मामला

पिछ्ले महीने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक पर 35 साल की महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरक्षक द्वारा हर बार शादी की बात पर टाल मटोल से परेशान महिला ने फिनायल पीकर जान देने कि कोशिश भी की थी। जिसके बाद उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने इलाज के दौरान एक महिला डॉक्टर को सारी बात बताई थी। जिसके बाद सिविल लाइन थाने में इसकी सूचना दी गई। हालांकि, महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। लेकिन मामले को शांत करने के लिए आरक्षक को महिला से शादी करनी पड़ी थी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!