छत्तीसगढ़
महासमुंद : शारदा मंदिर के पास ईको वाहन ने बाईक को मारी ठोकर युवक के सिर में लगी चोट

महासमुंद. भानू राम माण्डले ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूघासीदास वार्ड नं0 21 महासमुंद का निवासी है मजदूरी का काम करता है दिनांक 03 अक्टूबर के 6 बजे वह अपने मो0सा0 क्रमांक CG 06 U 0125 में नोहर घृतलहरे के साथ ग्राम बेमचा से वापस अपने घर आ रहा था मो0सा0 को नोहर चला रहा था वह पीछे बैठा था शारदा मंदिर महासमुंद के पास पहुंचे थे

कि उसी समय महासमुंद टाउन तरफ से आकर इको वाहन क्र0 CG 06 GW 8785 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार पूर्वक चलाकर उसके मो0सा0 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया ठोकर मारने से वह व नोहर मोटर सायकल सहित जमीन पर गिर गये जिससे उनके सिर में चोट आकर खून बहने लगा घटना को महासमुंद के राजेश मारकण्डेय देखा है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























