सरायपाली

सरायपाली: 1 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सरायपाली ( काकाखबरीलाल).अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र सरायपाली के द्वारा आगामी 1 जून को फुलझर अघरिया कन्या छात्रावास सरायपाली में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें अघरिया समाज के क्षेत्र (विकास खण्ड) सरायपाली के प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को समाज की ओर से सम्मानित किया जावेगा। जिन्होंने सत्र 2023 में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक अर्जित किया है तथा जिन प्रतिभागियों ने सीजीपीएससी 2021 उत्तीर्ण कर विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्राप्त किया है, उन्हें भी समाज द्वारा सम्मानित किया जायेगा। वर्तमान सत्र 2023 में जो विद्यार्थी 10 वीं व 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं, वे अपनी अंकसूची की छायाप्रति 27 मई तक क्षेत्रीय सचिव नेहरू लाल चौधरी के मो.नं. 7999904597 वाट्स अप नम्बर 9926144008 तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल के मोबाइल नंबर 8319599971 के पास हार्ड कापी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा सीजीपीएससी से सलेक्ट प्रतिभागी भी अपना नाम, पिता-माता का नाम, पद, स्थाई पता, मोबाइल नंबर ऊपर लिखित नंबर में भेज सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!