रायपुर

युवती ने तेज रफ्तार कार से तीन मजदूरों को उड़ाया,एक की मौत, दो की हालत गंभीर

रायपुर।फर्राटे से कार चलाती युवती ने आज तीन मजदूरों को उड़ा दिया। इनमें से एक की मौत हो गयी है, जबकि दो गंभीर रुप से जख्मी हो गये हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नयी राजधानी की है, वहीं युवती आईआईएम में पढ़ती है। युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नया रायपुर के राखी थाने का ये मामला है। मृतक जितेन्द्र कुमार कुर्रे, अपने अन्य दो दोस्तों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे मजदूरी काम के लिये मोटर साईकल से निकला था। उस दौरान नया रायपुर सेक्टर-30 के सामने एक चैक के पास सामने से आ रही युवती की कार ने जोरदार बाईक को ठोकर मारी। हादसे में तीनों बाईक सवार दूर जा गिरे। इस हादसे में जितेन्द्र की मौके पर मौत हो गयी और दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों ग्राम पचेड़ा के रहने वाले है।

आरोपी युवती को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर इस मामले की कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में राखी थाना टीआई आरके पात्रे ने बताया कि घटना में शामिल कार और आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया है। धारा 304, 337 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!