सरायपाली

सरायपाली: हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे गली में हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में मोहल्ले के समस्त नागरिक बंधु उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक हिंदू समाज के इस हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन नवरात्र प्रारंभ व हिंदू नववर्ष शुभारंभ कार्यक्रम के इस आयोजन में प्रातःकालीन समस्त मोहल्लेवासी एकत्रित होकर श्रीरामचंद्र जी के तैल्य छायाचित्र पर पूजन अर्चन माल्यार्पण के साथ आरती के पश्चात अपने अपने घरों में हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ध्वजारोहण किया गया साथ ही समस्त घरों में दीपक व रंगोली सजाकर नव वर्ष का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम श्री डींगरदास वैष्णव द्वारा श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र के समक्ष पूजन आरती किया गया और हिंदू नव वर्ष की विशेषता व हिंदू नववर्ष क्यों मनाया जाता है,इस संबंध में जानकारी दी गई। पूजन कार्यक्रम के पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मोहल्ले के वरिष्ठ सदस्य श्री चंद्रभानु मिश्रा जी के द्वारा हिंदू नव वर्ष के शुभकामनाएं सभी को दी गई और मोहल्ले में होने वाले समस्त सामूहिक कार्यक्रम व एकता के बारे में बताया गया और हमेशा एक दूसरे की सहायता करते हुए एक परिवार की तरह,वसुधैव कुटुंबकम के रूप में एक साथ रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने हेतु समस्त मोहल्ले वासियों के द्वारा रात्रि में भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र रामायण व भजन गायन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु के.डब्ल्यु भोई,रवि हमदेव,प्रेम कुमार निर्मलकर,राजेन्द्र निर्मलकर,संजय अग्रवाल,दिव्यकुमार साहू,बजरंग शर्मा,डोलेश रंजन वैष्णव,शंकर जायसवाल,प्रकाश हमदेव,वीरेंद्र बरिहा,यशवंत कुमार चौधरी,रूपचंद साहू,बृजेश कुमार पटेल,दादुलाल चौहान,मुकेश साहू,सुब्रत प्रधान, खिरोद पटेल,हेमंत प्रधान,दुर्गेश साहू के साथ ही मोहल्ले में निवासरत सभी सदस्यों बच्चों और मातृशक्ति का भरपूर सहयोग मिला और इसी सहयोग के साथ सभी ने बड़े उत्साह पूर्वक हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!