छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने किया पत्रकारों की योजनाओं के लिए वेबसाइट का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां विधानसभा परिसर के नवीन समिति कक्ष में पत्रकारों के लिए संचालित योजनाओं से संबंधित वेबसाइट का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल भारत अभियान के तहत यह वेबसाइट मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार के जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई है। इसमें पत्रकार कल्याण कोष (आर्थिक सहायता योजना), संचार प्रतिनिधि दुर्घटना बीमा योजना, पत्रकारों की अधिमान्यता प्रक्रिया, अधिमान्यता के नवीनीकरण के लिए एकीकृत साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। इसके जरिए इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस वेबसाइट का पता सीजीडॉटएनआईसीडॉटइन/डीपीआर है। लोकार्पण के संक्षिप्त और सादगीपूर्ण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, लोक निर्माण, आवास और पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत, स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह और जनसम्पर्क विभाग के संचालक तथा विशेष सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सहित अन्य संबधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!