सरायपाली:डाक चौपाल शिविर का आयोजन


सरायपाली। डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में डाक विभाग द्वारा 25 जुलाई को राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रास इकाई, रोजगार मार्गदर्शन एवं सलाहकार सेल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अनिता पटेल प्राचार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के दिशा निर्देश में डाक चौपाल शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे डाक विभाग से दीपचन्द पुरी सब डिविजिनल इंस्पेक्टर ( पोस्ट आफिस) सरायपाली द्वारा भारतीय डाक विभाग के विविध सुविधाओं व नियमो का विस्तार से जानकारी दी गई . प्रमोद कुमार ब्रांच मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक महासमुंद द्वारा दुर्घटना बीमा, सुकन्या योजना एवं आनलाईन अकाउंट खोलेने , समूह बीमा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए. साथ ही डाक विभाग से आये मोहन चौहान द्वारा बचत खाता व अन्य खाता खोलने की जानकारी दी गई. कार्यक्रम मे प्राध्यापक कमला दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, गजानंद नायक रोजगार मार्गदर्शन प्रभारी जितेंद्र कुमार पटेल आईक्यूएसी प्रभारी, रमेश पटेल रेडक्रास इकाई प्रभारी, अंजेला लकड़ा एंटी रैगिंग सेल प्रभारी, किरण कुमारी, रश्मि निबरगिया, महाविद्यालय स्टाफ , विनोद दीवान सरपंच ग्राम पंचायत बलौदा, फकीर चरण पाणी व डाक विभाग से सम्मेलाल सिदार मेल ओवरसियर सरायपाली, छबिलाल ताण्डी, मोहिनी भोई, पूजा सिदार, करुणा साहू, निखिल, जयलाल, नंद किशोर पटेल आदि तथा जूली साव, पुष्पाडडसेना, झरना, चारु यादव, आंचल मटारी आदि छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी।






























