
बिलासपुर(काकाखबरीलाल)। रेलवे बोर्ड (Railway Board) द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन चलाने के निर्देश जारी किए हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दक्षिण मध्य जोन सिकंदराबाद के उप महाप्रबंधक डीएसजीपी किशोर ने बताया कि भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन में यात्रियों को स्लीपर व 3 एसी क्लास में यात्रा, धर्मशाला में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बसों में दार्शनिक स्थानों का भ्रमण और यात्रा बीमा शामिल है। आईआरसीटसी दक्षिण पूर्वी क्षेत्र एरिया ऑफिसर ने भारत दर्शन ट्रेन (Bharat Darshan Train) की घोषणा की है, जिसमें ट्रेन 31 मार्च 2021 को इतवारी स्टेशन से शुरू होगी।ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और माता वैष्णो देवी कटरा की यात्रा कराएगी। यात्रियों के लिए बोर्डिंग स्टेशन में भंडारा रोड, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी निर्धारित हैं। 3 दिनों की यात्रा के दौरान यात्रियों को यात्रा शुल्क के लिए में स्लीपर में सफर के लिए 9030 रुपए और 3 एसी के लिए 10920 रुपए निर्धारित हैं। बुकिंग के लिए अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की 24 घंटे चालू हेल्प नंबर 8287932242 और 8287932329 के साथ-साथ वेबसाइट पर ऑनललाइन बुकिंग की जा सकती है।



























