दिल्ली

शव लेकर आ रही एंबुलेंस की ट्रक से जोरदार टक्कर, एंबुलेंस में सवार 5 लोगों की हुई मौत

भदोही (काकाखबरीलाल). गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसे की खबर आयी है। शव लेकर जा रहे एक एंबुलेंस की कंटेनर के टक्कर हो गयी। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी है। घटना यूपी के भदोही जिले की है। यहां हाइवे पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर हो गई है. हादसा इतना भयंकर था कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई. ये हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव के पास हुआ है.बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शव को रखकर चित्तौड़गढ़ ले जाया जा रहा था. तभी भदोही हाइवे पर खड़े कंटेनर से एंबुलेंस की टक्कर हो गई. एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम बदन सिंह ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में नौकरी करने वाले विनीत सिंह नाम के शख्स की मौत हो जाने पर उसके घर के सदस्य शव को लेकर एंबुलेंस से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे. तड़के करीब पांच बजे गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव के पास एंबुलेंस घने कोहरे के बीच सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई.उन्होंने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस के चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से एक की शिनाख्त राजवीर सिंह के रूप में हुई है. बाकी लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.बताया जा रहा है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी विपिन पाल सिंह (30) पुत्र सूरजपाल सिंह वेस्ट बंगाल के आसनसोल में कोल इंडिया में नौकरी करता था, जिसकी मौत हो गई थी।मौत की सूचना मिलने पर उसके सगे बड़े भाई नवनीत सिंह अपने दिल्ली के मित्र राजवीर के साथ आसनसोल से प्राइवेट एंबुलेंस पर भाई के शव को लेकर आसनसोल निवासी राकेश समेत एंबुलेंस के दो चालकों के साथ अपने घर चितौड़गढ़ राजस्थान जा रहे थे।एंबुलेंस जैसे ही माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची वहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचआई की टीम ने क्रेन की मदद से बुरी तरह से फसी एंबुलेंस को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। जिसमें सवार पांचों युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं सबसे दुखद रहा कि मृतक विपिन का शव ले जा रहा नवनीत सिंह दोनों सगे भाई थे नवनीत मृतक से बड़ा था जो दो ही भाई थे। बड़े भाई को महज एक लड़की है तथा छोटे भाई को महज एक पुत्र है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!