छत्तीसगढ़

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु पंजीयन 26 एवं 27 दिसंबर को, खबर पढ़ें पूरी डिटेल

कांकेर(काकाखबरीलाल)। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेरमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री द्वारा द्वितीय वर्ष के रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु संस्था स्तरीय कांउसलिंग के तृतीय चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 एवं 27 दिसंबर 2020 को की जाएगी।संस्था स्तर पर सीटों का आबंटन 30 दिसंबर को किया जाएगा। संस्था स्तर पर सीटों के आबंटन हेतु आवेदकों को 30 दिसंबर प्रातः 11 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर में उपस्थित होना अनिवार्य है। आबंटित सीट पर प्रवेश लेने की प्रक्रिया 30 एवं 31 दिसंबर को की जाएगी।वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स संचालित है।

अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। संस्था स्तरीय प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु प्रवेश प्रभारी (7000498599) एवं उप प्रवेश प्रभारी (9669605589) से संम्पर्क किया जा सकता है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!