खल्लारी: बाईक की ठोकर से स्कुटी क्षतिग्रस्त


खल्लारी (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मुकेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बी के बाहरा में रहती है। स्थायी पता ग्राम राघोनवागांव थाना देवरी जिला बालोद की निवासी है। बी के बाहरा पोस्ट आफिस में काम करती है। दिनांक 21/02/2024 को अपनी स्कुटी सफेद रंग क्र. CG 24 E 2807 को अपने पिता भुवन लाल के साथ बनवाने के लिए भीमखोज आ रही थी कि ग्राम आंवराडबरी रैताल चौक के बीचो बीच स्कुटी को खडी कर पार करने के लिए रूकी थी करीबन 12.00 बजे NH 353 रोड बागबाहरा की ओर से एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 9083 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर स्कुटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे स्कुटी सामने से पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी । कोई चोट नहीं आई है, पिता जी को बांये हाथ कोहनी के पास मामूली चोट खरोंच आया है। घटना को रैताल चौक दुकान वाला रामकुमार ध्रुव देखा है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























