देश-दुनिया
ऑफ़िस के मुख्यद्वार पर गुड्स एवं सर्विस टेक्स नम्बर लगा हुआ और ठीक से दिख रहा है या नहीं… जीएसटी बोर्ड न पाए जाने पर अर्थदंड का प्रावधान…

काकाखबरीलाल – समान एवं सेवाकर विभाग द्वारा इस बात की तहक़ीक़ात किया जा रहा हैकि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानो के साइनबोर्ड के ऊपर या उनके ऑफ़िस के मुख्यद्वार पर गुड्स एवं सर्विस टेक्स नम्बर लगा हुआ और ठीक से दिख रहा है या नहीं ! कृपया जल्द से जल्द अपने दुकानो के साइनबोर्ड या अपने ऑफ़िस के द्वार पर जीएसटी नम्बर लगा लीजिए ! साइनबोर्ड या ऑफ़िस द्वार पर जीएसटी नम्बर लिखा हुआ नहीं पाए जाने पर धारा यु/एस 125 CGST 2017 के अंतर्गत ₹ 25000/- तक के अर्थदंड का प्रावधान है ! काका ख़बरीलाल टीम के तरफ से राज्य के सभी कारोबारियों से इस सूचना को नज़रंदाज न करते हुए अपने व्यापारिक संस्थानों पर शासन के नियमानुसार बोर्ड लगाने की विनतीं है।
AD#1

























