छत्तीसगढ़

सरोज पांडे होंगी भाजपा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का चेहरा

काकाखबरीलाल रायपुर । देश के 16 राज्यों में 58 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी हैं। इसी के तहत बीजेपी ने रविवार को छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सरोज पांडे (49) दुर्ग से बीजेपी की लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। 2008 में उन्हें बीजेपी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह फिलहाल बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव हैं। इनके अलावा और भी कई उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जिनमें से 46 वर्षीय अनिल जैन मध्य प्रदेश की निवारी सीट से विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। जी.वी.एल नरसिम्हा राव बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जबकि अनिल बलूनी बीजेपी की मीडिया इकाई के प्रमुख और पार्टी प्रवक्ता हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!