ढाबा के पास कार चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को मारी ठोकर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में हरिहर कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छिंदौली थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है । कक्षा पांचवी तक पढा लिखा है । दिनांक 24/11/2024 को लड़का हिमांशु कुर्रे, मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 6053 से झलप से वापस घर ग्राम छिंदौली आ रहा था कि करीबन 11.30 बजे NH 53 रोड पाण्डे ढाबा से रियाज ढाबा के मध्य पहुंचा था कि ग्राम छिंदौली की ओर से विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG 04 PW 8247 का चालक द्वारा अपने कार को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 6053 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे लड़का हिमांशु कुर्रे के बांए हांथ एवं बांए पैर में चोंट आई है । जिसका ईलाज श्री राम अस्पताल छिलपावन में करायें है । घटना को अरूण बंजारे, खिलेश्वर कुर्रे व राजेश सोनी देखे है व खिलेश्वर कुर्रे तथा राजेश सोनी द्वारा लड़का हिमांशु कुर्रे को ईलाज हेतु श्रीराम अस्पताल छिलपावन में भर्ती किये थे पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















