छत्तीसगढ़महासमुंद

निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा द्वारा आधी रात को सिटी कोतवाली में घुसकर बेवजह पुलिस पर दबाव बनाना घोर निंदनीय है-प्रकाश चंद्राकर

रामकुमार नायक,रायपुर ब्यूरो काका खबरीलाल

महासमुंद-विधायक पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ना कि अपने समर्थकों को उकसा के पुलिस पर पथराव करना चाहिए यह बार-बार का कृत्य है की आधी रात को अपने समर्थकों के साथ थाने में पुलिस कर्मियों को धमकाना उनसे दुर्व्यवहार करना विधायक को शोभा नहीं देता ऐसा कई बार देखा गया है कि अपने मकसद को पूरा करने के लिए शहर में तनाव की स्थिति पैदा करना बिना किसी व्यापारिक संगठन राजनीतिक संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स व अन्य स्थानीय संगठन के समर्थन लिए बगैर हर बार शहर बंद करा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना इन की आदत हो चुकी है पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद शहर को आज व्यापार व्यवसाय विकास कार्य की आवश्यकता है निर्दलीय विधायक को शहर विकास में रुचि रखना चाहिए शहर की बहुप्रतीक्षित मांग ओवरब्रिज निर्माण कार्य में सबसे बड़े बाधा के रूप में निर्दलीय विधायक की अहम भूमिका है अपने एक कट्टर समर्थक को निजी लाभ दिलाने के लिए शासन स्तर पर भारी दबाव बनाते हैं जिसे जनता भली भांति परिचित है निर्दलीय विधायक के समर्थक आए दिन शहर में शासन प्रशासन को कोसते रहते हैं उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं आम जनता को बरगलाने की कोशिश करते हैं वहीं दूसरी और निर्दलीय विधायक छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर झूठी वाहवाही बटोर पर रहते हैं भाजपा नेता प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा पर विभिन्न थानों में सर्वाधिक मामले दर्ज हैं जो आम जनता से छुपा नहीं है अपने मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही होते देख व पुलिस पर ऐसे ही दबाव बनाते हैं

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!