सरायपाली:केन्दूढार में किया गया निःशुल्क सायकल वितरण

सरायपाली:- शासन की महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केन्दूढार में अध्ययनरत कक्षा नवमीं के छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोहन चौहान,सरपंच पूर्णिमा साहू ग्राम पंचायत केन्दुढार, सरपंच प्रतिनिधि रोहित साहू प्राचार्य अशोक कुमार साहू के साथ स्कूल के व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप,पवन कुमार यादव,डमरूधर रौतिया,गीता राय,भानुमति साहू और विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि सरस्वती सायकल योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है जो कक्षा नवमीं के सभी बालिकाओं को सायकल प्रदान करने की योजना है।इस योजना से बच्चों के नामांकन और ठहराव में वृद्धि हुई है।साथ ही बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होती है। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।























