सरायपाली:शिक्षा सप्ताह का आयोजन


सरायपाली ! छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग से जारी निर्देशानुसार “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जहां पूरे देश में सभी विद्यालयों में “शिक्षा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर.सावंत , सहायक संचालक सतीश नायर एवं नंदकिशोर सिन्हा के कुशल निर्देशन में सरायपाली विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” की मूल भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “शिक्षा सप्ताह” अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जा रही है प्रथम दिवस सोमवार को “टीएलएम दिवस” के रूप में शिक्षकों ने “कबाड़ से जुगाड़” के माध्यम से शून्य निवेश पर आधारित टीएलएम बनाकर बच्चों के बीच कक्षाओं में सीखने सिखाने की प्रक्रिया में उपयोग किया ।

शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग को इस दिवस विशेष पर काफी प्रोत्साहन मिला,शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने तकनीकी के उपयोग के साथ कक्षा कक्ष में टीएलएम का बहुत अधिक महत्व है यह शिक्षण में रोचकता लाने के साथ एक्टिव लर्निंग को बढ़ावा देता है टीएलएम शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान विषयवस्तु की समझ को सहज बनाता है एवं अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए टीएलएम एक सहयोगी सिद्ध होते हैं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ टीएलएम बनाया और उसका अध्यापन कक्षा में उपयोग किया जिसे देखकर बच्चों ने भी अपने रुचि के अनुसार छोटे-छोटे अपने स्तर अनुसार आवश्यकता के अनुरूप टीएलएम बनाए और प्रदर्शित किया। वेस्ट कागज के टुकड़ों से उपयोगी वस्तुएं बनाए गए थे तथा विषयगत अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए विभिन्न सहायक शिक्षण अधिगम सामग्रीयों का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य मनोज पटेल ने शिक्षा सप्ताह मनाने के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षा को संवादात्मक,सरल और प्रभावी,रोचक बनाने तथा दिव्यांगों की विशेष जरूरतों के मुताबिक उनके सीखने में मदद हेतु सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री बनाई गई है और इस अवसर पर एनईपी के संबंध में जानकारी दी गई।
National Education Policy Day : इस अवसर पर प्राचार्य मनोज पटेल, व्याख्याता लता साहु,प्रदीप नारायण सेठ, नरेश पटेल,सुब्रत प्रधान,प्रवीण तिवारी,मीना एस प्रकाश,रेखा पुरोहित,उमा नायक,लक्ष्मी चौधरी,हरिश चौधरी,ज्योति सलूजा, मंजिला चौधरी, हिमाद्री प्रधान, प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी, वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार चौधरी,श्यामसुंदर दास, रश्मि राजा, गजानन प्रधान,विशिकेशन नैरोजी, अक्षय भोई, साकेत राजवाड़े सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा ।
























