भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर,पढ़ें

रायुपर(काकाखबरीलाल)। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक उनके सरकारी आवास में संपन्न हुई। बैठक के बाद कृषि रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को 20 लाख तक इलाज मुफ्त दिया जाएगा।
वहीं, नया रायपुर में एम्स को मुफ्त जमीन का आबंटन किया जाएगा, जहां रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। खनन प्रभावित लोगों को डीएमएफ से जोड़ा जाएगा। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।
इन अहम प्रस्तवों पर भी लगी मुहर
●एम्स को रिसर्च सेंटर के लिए निशुल्क भूमि
●स्वास्थ्य की 6 योजनाओं को एक किया गया
●जंगल सफारी का शुल्क आधा किया गया,6 वर्ष से कम बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा
●2500 रूपए में होगी धान खरीदी’
●डेंगू को लेकर सतत निगरानी की जा रही है- चौबे
●’खूबचंद बघेल के नाम पर होगा स्वास्थ्य योजनाओं का नाम
कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि बीजेपी ने बोनस का घोषणा कर धोखा दिया हमारी कोई योजना पिछली सरकार की नहीं है नए सिरे से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा

























