महासमुंद: गाली गलौज कर पत्थर उठाकर घर में मारे

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पत्थर उठाकर घर में मारने का मामला सामने आया है। विक्की विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 23 पिटीयाझर का निवासी है कक्षा 08 वीं तक की पढाई किया है जेसीबी वाहन का चालक है कि दिनांक 11.10.2025 को रात्रि में अपने घर में परिवार सहित था। गणेश विसर्जन के समय प्रेमलाल यादव के साथ वाद विवाद हुआ था उसी बात को लेकर रात्रि में घर में आकर गाली गलौज कर और जान से मारने की धमकी देकर एक राय होकर घर के सामने आकर प्रेमलाल यादव, प्रेमलाल साहू और खेमू ध्रुव आये और मारने की नीयत से पत्थर उठाकर घर में मारने लगे जिससे घर का खिडकी का शिशा टूट गया है मना करने पर सभी एक राय होकर मारपीट किये हैं जिससे दाहिने आंख के पास चोंट लगा है और घर के खिडकी का कांच टूट गया है घटना को पडोसी मेनूबाई गुजराती देखी है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















