महासुमंद

महासमुंद :ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

महासमुंद (काकाखबरीलाल). ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम बड़गांव थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार निवासी संतोष ध्रुव ने पिथौरा पुलिस को बताया कि 7 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीयू 7830 में बैठकर छड़ खरीदी करने के लिए पिथौरा आए थे। ट्रैक्टर में उनके पिता मंगलूराम ध्रुव व नरेश ध्रुव के साथ पिथौरा से छड़ घर ले जाते समय एनएच-53 रोड पोटापारा के पास ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से पिता मंगलूराम ध्रुव के सिर पर गंभीर चोट एवं नरेश ध्रुव के बाएं पैर में चोट लगी। इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। नरेश ध्रुव को प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 279, 337, 304ए के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!