छत्तीसगढ़

सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर आंगनबाडी़ पहुंची एसडीएम बच्चों का बढ़ाया उत्साह

सरायपाली( काकाखबरीलाल). अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सरायपाली के वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्रों में “अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस” का आयोजन महिला बाल विकास विभाग एवं सरायपाली के युवा संगठन “यूथ ग्रुप सरायपाली” के द्वारा किया गया। इस अवसर पर यूथ ग्रुप सरायपाली के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने, फल्ली एवं तिल के चिक्की तथा चॉकलेट्स, बिस्कुट का वितरण किया गया। नम्रता जैन ने “यूथ ग्रुप सरायपाली ” के सदस्यों को महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जी एल नारंग उपस्थित थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!