महासुमंद

महासमुंद:घोड़ारी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में महिला की मौत जानिए मामला

महासमुंद। जिले के थाना महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोड़ारी स्थित एनएच-53 ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका द्रोपती यादव (52 वर्ष), निवासी जोरा, रायपुर अपने पति रामअवतार यादव एवं दामाद लक्ष्मीचंद यादव के साथ दिनांक 4 जनवरी 2026 को ग्राम अमावश में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CS 5251 से रायपुर लौट रही थीं। दोपहर लगभग 3 बजे जब वे ग्राम घोड़ारी स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक CG 04 MZ 4674 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में द्रोपती यादव के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति रामअवतार यादव और दामाद लक्ष्मीचंद यादव भी घायल हो गए। सभी घायलों को डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) रेफर किया गया।
उपचार के दौरान 15 जनवरी 2026 को द्रोपती यादव की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग जांच एवं चिकित्सकीय दस्तावेजों की जांच के बाद यह पाया गया कि महिला की मृत्यु सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी।
मामले में थाना महासमुंद पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध क्रमांक 382/2026 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक की पहचान एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!