सिंघोडा

सिघोडा: कार ने पेट्रोलिंग वाहन को मारी ठोकर वाहन क्षतिग्रस्त चालक को आई चोट

सिघोडा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने पेट्रोलिंग वाहन वाहन को ठोकर मारकर एक्सीोडेंट कर दिया जिससे पेट्रोलिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व चालक को चोट आई है। सोमनाथ भोई  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम पुटका का निवासी है रूट पेट्रोलिंग आफिसर के पद पर छुईपाली टोल प्लाजा मे पदस्थ है दिनांक 05-05-2026 को सुबह अपनी वाहन क्रमांक CG 04 PR 6980 में अपनी टीम मुकेश दास ड्रायवर, हेल्पर- राजकुमार मुखर्जी के साथ रूट पेट्रोलिंग में चिवराकुटा की ओर गये थे, चिवराकुटा के पास NH 53 रोड नवजीवन अस्पताल के आगे मोड के पास ग्राम चिवराकुटा फास्ट लेन में एक वाहन खडा था। जिसका नंबर CG 07 BW 6725  पूछा गया कि क्यो खडा है,तो गाडी खराब होना बताया ,तब रायपुर तरफ से उडिसा की ओर जा रहे वाहन कार क्रमांक MH 40 BJ 9261 के चालक द्वारा रोड के सोल्डर में खडे  पेट्रोलिंग वाहन को सुबह लगभग 05:10 बजे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पेट्रोलिंग वाहन चालक मुकेश दास के सिर में चोट लगा है जिसका ईलाज ESIC हॉस्पिटल रायपुर में ईलाज चल रहा है एवं पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक CG 04 PR 6980 पलट जाने से क्षतिग्रस्त हुआ है।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!