पटेवा

पटेवा: स्कूल के पास कार ने बाईक को ठोका बाईक क्षतिग्रस्त

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।निर्मलदास कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बरभाठा थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है। कक्षा बारहवी तक पढा लिखा है ।  भाई कुंजल कोसरिया अपने घर गांव भरभाठा से दिनांक 11/04/2026 के अपनी मोटर सायकल सोल्ड पल्सर एन एस 160 से अपनी दीदी के घर ग्राम डोंगर पाली थाना तेन्दुकोना जा रहा था । की लगभग12/20 बजे ग्राम नरतोरा के इंग्लिस मिडियम स्कुल के पास पहुचा था, की सामने से आ रही कार क्रमांक CG-12-ZD-0169  के चालक योगेश ढीढी अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे भाई कुंजल कोसरिया मोटर सायकल सहित नीचे गिर गया व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है, एक्सीडेन्ट से भाई के सिर, सीने व कान में चोट आने से घायल हो गया जिसे घयल अवस्था में ईलाज हेतु रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर में भर्ती किये है । घटना को पीछे से आ रहे मोहित भास्कर देखे है ।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!