सरायपाली: घर घुसकर चोरी करते युवक धरा गया


सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कमला सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा सरायपाली मे रहती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता है, दिनांक 15/09/2023 के रात्रि 09 बजे खाना खाकर सो गई थी, सोते समय घर के मेन गेट में ताला लगाई थी रात्रि 10 बजे के आसपास बेडरूम के साइड में रखे गोदरेज आलमारी खोलने की आवाज आने पर देखी तो एक लड़का रात्रि में गोदरेज आलमारी में रखे सामान को खोज रहा था चाबी से लाकर को खोल रहा था उसी समय नींद खुल गई तो कौन है कहकर बोली तो वह पलंग के नीचे छुप गया, फिर तुरन्त बाहर निकल कर मोहल्ले वालो को आवाज दी तो मोहल्ले के सोहन, सुमीत, रवि, गणेश व मोहल्ले वासी आकर पलंग के नीचे छिपे आरोपी को पकड़कर नाम पता पुछे तो उन्होने अपना नाम हेमकर यादव वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली का रहने वाला बताया, कैसे आये हो पुछने पर चोरी करने के लिये दीवाल फांदकर कमरा अंदर प्रवेश कर गोदरेज खोलकर पर्स में रखे 1030 रूपये को चोरी करना व चाबी से लकर खोलते समय जग जाने से पलंग के नीचे छिप जाना बतलाया जिसे डायल 112 को फोन कर थाना भिजवाये है । घटना को सोहन, सुमीत, रवि, गणेश व मोहल्ले वासी देखे, सुने व आरोपी को पकड़कर डायल 112 के हवाले किये है। पुलिस ने380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
































