छत्तीसगढ़

पटेवा: अण्डा ठेला में आम लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने अण्डा ठेला में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया उपलब्ध करा रहे युवक को गिरफ्तार किया है . पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09/04/2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी का टोकराम यादव झलप से बागबाहरा रोड किनारे स्थित ग्राम पचरी में अपने अण्डा ठेला में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन होमेश्वर साहू, यशवंत मारकण्डे को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम पचरी में रोड किनारे स्थित टोकराम यादव के अण्डा ठेला में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम टोकराम यादव पिता जोहित यादव उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को जप्त किया गया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!