छत्तीसगढ़

दुर्ग जेल अधीक्षक की हिटलरशाही…

राजनांदगांव (काकाखबरीलाल)। डोंगरगढ़ बीड़ी श्रमिक आवास कॉलोनी इन्दिरा नगर निवासी विद्या रामटेके जो सामाजिक कार्यकर्ता को विगत रविवार को दोपहर 2 से 3 बजे राजनांदगांव से ग्रिफ्तार किया गया था एवम प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें धारा 151, 107, 116 के तहत नजर बन्द करके गोपनीय तरीके से रखा गया।ग्रिफ्तारी उपरांत जब बीडी श्रमिक कॉलोनी डोंगरगढ़ के महिलाओं द्वारा जिला कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया गया तब स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदों ने औपचारिकता पूरा करते हुये मौखिक रूप से बताया गया कि सामाजिक कार्यकर्ता विद्या रामटेके को दुर्ग जेल में रखा गया हैं।उपरोक्त जानकारी प्राप्त होने के बाद आज जब मीडिया के लोग व जनप्रतिनिधिगण मुलाकात हेतु दुर्ग जेल गये तो बड़ी मुश्किल से बात करने को एक व्यक्ति को अन्दर बुलाया गया और खानापूर्ति करते हुए बाहर निकलते-निकलते यहाँ किसी भी मीडिया वालों को अनुमति नहीं दिया जायेगा और ना ही कोई जानकारी, ऐसा कहकर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री चलता बने।उपस्तिथ राजनांदगांव मीडिया के लोग व उतई पाटन से आये समाजिक कार्यकर्ता श्री प्रमोद जैन, राजनांदगांव से दिनेश नामदेव- सम्पादक नामदेव टाईम्स, दैनिक विश्वदीर्घा से श्री जयस सिंह, नेहरू नगर व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाटिया, व सतीश साहू जी, व रायपुर से काँग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती संगीता गजभिये जी टेढ़ेसरा से व दुर्ग से कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितेश कश्यप जी उपस्थित थे, सभी को बैरंग लौटना पड़ा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!