छत्तीसगढ़

सरायपाली नगर में बढ़ रही चोरी…जुआ सट्टा की गिरफ्त में नगर के युवा

सरायपाली@काकाखबरीलाल। सराईपाली शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है जिसका मुख्य कारण युवाओं का जुआ सट्टा एवं मेडिकल नशे का आदी होना दिखाई दे रहा है विशेषकर सरायपाली शहर के वार्ड क्रमांक 7 8 9 के युवा बुरी तरह से जुआ सट्टा और मेडिकल नशे की चपेट में आ चुके हैं हाल ही में वार्ड क्रमांक 8 के पंचवन मार्ग में दो घरों में ताला तोड़कर चोरी हो चुकी है जिसमें से एक की एक कि एफआईआर पुलिस थाना सराईपाली है दर्ज हुई है
वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि जुआ और सट्टा अपने चरम पर है भाजपा से जुड़े लोग जुआ सट्टा का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं ओर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए उन्ही के नेता शिकायत कर रहे हैं सराईपाली थाना में नए थाना प्रभारी आशीष वासनिक के आने सराईपाली शहर वासियों को उम्मीद है कि बड़े स्तर पर कार्रवाई अवैध जुआ सट्टा के व्यापार करने वालों के खिलाफ की जाएगी, पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कहा कि अगर जुआ सट्टा और अवैध मेडिकल नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो चोरी की घटनाओं में और वृद्धि होने की पूरी संभावना है जिसे संभालना भविष्य में मुश्किल होगा युवा पीढ़ी तेजी से जुआ सट्टा की ओर बढ़ रही है ऐसे में समाज और प्रशासन का दायित्व है जुआ सट्टा के रोकथाम हेतु उचित कदम उठाए , वार्ड 08 में लगातार जिस प्रकार सुने घरों में चोरी हो रही है वार्ड में दहशत का माहौल है लोग घर छोड़ कर बाहर जाने से डर रहे हैं यह भय का माहौल अवेद्ध कारोबार के सरगनाओं की देन है सराईपाली शहर की माताओं बहनों में भी काफी रोश है क्योंकि जिस मेहनत की कमाई से गृहस्ती चलती है वो जुआ खेलने ओर सट्टा लगाने में बर्बाद हो रही है पार्षद रैना ने कहा कि नए थाना प्रभारी से उम्मीद है और उनसे अपील करते है की बड़ी कार्यवाही करने की कृपा करें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!