रायपुर

​छत्तीसगढ़ एक बार फिर बना देश में नंबर वन, जानिए क्यों?

काका खबरीलाल  रायपुर। विकास की सीढ़ी पर निरंतर ऊपर चढ़ता छत्तीसगढ़ एक बार फिर देश में नंबर वन बन गया है। बता दें कि केंद्रीय लोक शिकायत एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के वेबपोर्टल सीपीग्राम्स में आवेदन पत्रों के निराकरण में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस बारे में बुधवार को राज्य सरकार के जन शिकायत निवारण विभाग के अधिकारियों ने मंत्रालय (महानदी भवन) में बताया कि सेन्ट्रल पब्लिक ग्रिवेन्स रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीपीग्राम्स) वेबपोर्टल से छत्तीसगढ़ सरकार को 18 हजार 735 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 81.66 प्रतिशत, यानी 15 हजार 299 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया। वहीं केंद्रीय लोक शिकायत और प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा अक्टूबर 2017 की स्थिति में छत्तीसगढ़ को इन मामलों के निराकरण में देश के 29 राज्यों में पहले नंबर पर पाया है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार के जन शिकायत निवारण विभाग द्वारा भारत सरकार के वेबपोर्टल सीपीग्राम्स के जरिए ऑनलाइन मिलने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण शासन स्तर पर किया जाता है। साथ ही राज्य में लोक शिकायतों के निराकरण के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली का भी उपयोग किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रणाली में प्रतिदिन 8 जिलों के आवेदकों को अपने जिला मुख्यालय से ही मंत्रालय तक अपनी बात पहुंचाने का मौका मिल रहा है। वहीं आवेदक अपने जिले के कलेक्टर कार्यालय और मंत्रालय के अधिकारियों की उपस्थिति में भी वीडियो वार्ता के माध्यम से अपनी समस्याओं की जानकारी देते हैं, जिन्हें मंत्रालय के अधिकारी रजिस्टर में नोट कर संबंधित विभागों को भिजवाते हैं। इसके बाद आवेदक निर्धारित दिवस पर कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कक्ष में आकर दोपहर 1 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन सुनवाई में अपनी बात रख सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!