सरायपाली

रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ ने कोरोना महामारी से भयभीत न होते हुए जारी रखा रक्तदान

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। कोरोना जैसी महामारी के चलते सभी लोग अपने घरों में कैद हैं, सार्वजनिक स्थानो पर जाने से लोग डरे हुए हैं, ऐसे में सरायपाली क्षेत्र के रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ के संचालक सदस्यों द्वारा व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व फेसबुक ग्रुप के माध्यम से सभी रक्त वीरों को जोड़कर जरूरतमंद लोगों के लिए मौके पर पहुंचकर उनके परिवार की स्थिति जानकर परिजन में कोई रक्तदान करने हेतु सक्षम है या नहीं इस स्थिति को स्पष्ट करके जरूरतमंद लोगों को तत्काल व निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवा रहे हैं।
रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ द्वारा कोरोना महामारी के मध्य पिछले 05 महीने में सरायपाली, बसना, रायगढ़, सारंगढ़, रायपुर में प्रतिदिन विभिन्न अस्पताल में मरीजों व जरूरतमंद को 15-20 यूनिट रक्त कि पूर्ति करवाई जा रही है।
समिति के इस कार्य के लिए 15 युवा रोजाना 24 घण्टे ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदाता जोड़ने में लगे रहते हैं जिससे मरीजों को क्षेत्र अनुसार तत्काल रक्त कि पूर्ति करवायी जा सके।
समिति को 05 साल पहले 07 युवकों प्रवीण प्रधान, उमेश प्रधान, लोकनाथ पटेल, शुभम साहू, चुम्मन मांझी, विक्की साहू, तरुण बारीक़ द्वारा शुरू किया गया था, जिसमे आज हजारों कि संख्या में रक्तदाता जुड़ चुके हैं जिसमे सरायपाली क्षेत्र के 50 व्हाट्सएप्प ग्रुप में लगभग दस हजार सदस्य एवं रायपुर और रायगढ़ के 20 व्हाट्सएप्प ग्रुप में चार से पांच हजार सदस्य जुड़े हुए हैं।
समिति की खास बात ये है कि दूसरों को जागरूक तो करते ही हैं और संचालक सदस्य भी प्रत्येक 03 माह में निरन्तर रक्तदान करते रहते हैं। जिसमे समिति के वरिष्ठ संचालक लोकनाथ पटेल 29, प्रवीण प्रधान 26, कमलेश चौधरी 20, सुनील नायक 15, तनय साहू 13, ब्रजेश पटेल 14, तरुण बारीक़ 12 बार अब तक रक्तदान कर चुके हैं। और बाकि सदस्य भी निरन्तर रक्तदान करते रहते हैं।
समिति को सुचारू रूप से सक्रिय रखने में 30 संचालक जुड़े हुए हैं जिसमें तरुण चौहान, तनय साहू, लक्ष्मण निषाद, जुगलकिशोर साहू, सुनील नायक, सूरज प्रधान, जितेश साहू, अजय राणा, खेमराज डड़सेना, बीरेंद्र बरिहा, अनुरोध चौहान, ब्रजेश पटेल, जयप्रकाश यदु, योगेश साहू, कमलेश चौधरी, सिमनान जैद, दुर्गेश नायक, जितेश जायसवाल, तेजकुमार ठाकुर, अजीत प्रधान, गंगाधर पटेल मुख्य रूप से शामिल हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!