सरायपाली

150 लीटर अवैध रूप से महुआ शराब बनाते युवक चढे़ पुलिस के हत्थे

(सरायपाली काकाखबरीलाल). लॉकडाउन के कारण सरकारी शराब दुकान बंद है, ऐसे में कच्ची महूंआ शराब की बिक्री जोरो पर है। पुलिस लगातार सूचना मिलने पर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को जिलेभर में कच्ची महंआ शराब की बिक्री को लेकर कार्रवाई की है। सराईपाली पुलिस सूचना के आधार पर ग्राम  बोड़ेसारा के दुर्योधन साव पिता संतोष साव (60), देवनाथ साव पिता गणपत साव (58), भागीरथी पिता परमेश्वर साव (55)  को ग्राम बोड़ेसारा के कांटा मुड़ा तालाब के किनारे अवैध रूप से हाथ भट्टी का महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस घेराबंदी कर आरोपी दुर्योधन तथा देवनाथ को पकड़े मौके से भागीरथी तालाब के किनारे से फरार हो गया आरोपियों के कब्जे से 7 नग पीले रंग के 20 लीटर वाली जरकिन में भरा हुआ 140 लीटर 10 लीटर वाली सफेद जरकिन में भरी 10 लीटर कुल 150 लीटर कीमती ₹15000 शराब बनाने का सामान छोटा बड़ा गंजी व प्लास्टिक पाइप प्रत्येक 50,50 फीट का जप्त कर कब्जा में पुलिस ने लिया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सराईपाली में अपराध क्रमांक 133 / 2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!