दिल्ली

तहसीलदार के घर पर ACB की टीम ने मारा रेड , तो तहसीलदार ने चूल्हे पर जला दिए 20 लाख रुपये

दिल्ली( काकाखबरीलाल). राजस्थान में घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आईएएस, आईपीएस, एसडीएम जैसे कई बड़े अधिकारी रंगे हाथ राजस्थान एसीबी द्वारा पकड़े जा चुके हैं। अब घूस का अजीब ही मामला सामने आया है, जिसमें कार्रवाई करने आई एसीबी की टीम घर के बाहर खड़ी रही और तहसीलदार अंदर से दरवाजा बंद करके चूल्हे पर नोटों की गड्डियां जलाता रहा। जैसे तैसे करके एसीबी टीम घर में दाखिल हुई तब तक वह 15 से 20 लाख रुपए फूंक चुका था, मगर चूल्हे पर अधजले नोट उसके गुनाह की गवाही दे रहे थे।दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी परबत सिंह द्वारा रिश्वत की राशि पिंडवाड़ा के तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन के लिए लेने की बात स्वीकार करने पर जब ब्यूरो की टीम तहसीलदार के निवास पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने अपने घर के दरवाजे बंद करके भीतर करीब 15-20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जला भी दी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसीलदार ने 500 रुपये के नोटों की गड्डियों को गैस-चूल्हे में जलाने की कोशिश की। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश जैन ने परिवादी से पिंडवाडा में प्राकृतिक पैदावार आवंला छाल का ठेका दिलवाने की एवज में राजस्व निरीक्षक परबत सिंह के मार्फत एक लाख रुपये की राशि की मांग की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी परबत सिंह को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन की संलिप्तता पाए जाने पर जब ब्यूरो का दल उसे गिरफ्तार करने पहुंचा तो उसने अपने घर का दरवाजे बंद करके भीतर रखी करीब 15-20 लाख रुपये की राशि को गैस के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार के निवास पर तलाशी में एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!