दिल्ली

आज से पैंतालीस साल पहले देश में, इमरजेंसी का ऐलान किया गया था

दिल्ली (काकाखबरीलाल).भारतीय लोकतंत्र को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। आज ही के दिन 25 जून को आज से पैंतालीस साल पहले देश में इमरजेंसी का ऐलान किया गया था।भारत में 45 साल पहले 25 जून 1975 का दिन काला दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था। उस वक्त देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को रात बारह बजे से देश में आपातकाल लागू कर दिया था। आपातकाल की खास बात ये थी कि इसमें नागरिकों के सभी मूल अधिकार खत्म कर दिए गए थे और इसका विरोध करने वाले सभी नेताओं और लोगों को जेल में डाल दिया गया था। करीब  21 महीने तक चले इस आपातकाल को लोग भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय मानते हैं।
गौरतलब है कि इस आपातकाल ने बाद में कांग्रेस के प्रति लोगों में तगड़ा गुस्सा पैदा कर दिया और देश में आपातकाल हटने के बाद कांग्रेस के हाथ से भी देश की सत्ता चली गई। इस दौर के कई नेता आज राजनीति में काफी चर्चित नाम हैं। आज भी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के नाम पर बदनुमा दाग के तौर पर याद किया जाता है। लोग आज भी आपातकाल की कहानियां शेयर करते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!